नीतीश कुमार छठी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री
नीतीश के फैसले से गांव-गांव के लोग नाराज हैं: लालू
नीतीश के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने बीजीपी और जेडीयू पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश के फैसले से गांव-गांव के लोग नाराज हैं.
नीतीश कुमार ने धोखा दिया: राहुल गांधी
इस बीच कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया है. पहले से पता था कि खिचड़ी पक रही है. 3-4 महीने से ये चल रहा था. अपने स्वार्थ के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है.
नीतीश कुमार का राहुल गांधी को जवाब
इस बीच, शपथग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो वक्त आने पर जवाब देंगे जो भी फैसला किया है वो बिहार के विकास के लिए है. बिहार के लोगों के लिए है. आगे भी हम लोगों की सेवा करते रहेंगे. नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
इस बीच, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है.
इससे पहले भी सुशील कुमार मोदी नीतीश मंत्रिमंडल में बतौर उपमुख्यमंत्री शामिल रह चुके हैं.
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा नीतीश जी हमेशा नैतिकता की बात करते हैं, क्या ये ही उनकी नैतिकता है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वो बिहार की प्रगति और समृद्धि के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं.
नीतीश कुमार ने एनडीए के समर्थन के साथ फिर एक बार बिहार के सीएम पद की शपथ ले ली है. बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया है. इससे पहले, गुरुवार को नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को सौंप दिया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि उन्होंने आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तरफ से सफाई का इंतजार किया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.
नीतीश के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने बीजीपी और जेडीयू पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश के फैसले से गांव-गांव के लोग नाराज हैं.
नीतीश कुमार ने धोखा दिया: राहुल गांधी
इस बीच कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया है. पहले से पता था कि खिचड़ी पक रही है. 3-4 महीने से ये चल रहा था. अपने स्वार्थ के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है.
नीतीश कुमार का राहुल गांधी को जवाब
इस बीच, शपथग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो वक्त आने पर जवाब देंगे जो भी फैसला किया है वो बिहार के विकास के लिए है. बिहार के लोगों के लिए है. आगे भी हम लोगों की सेवा करते रहेंगे. नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
इस बीच, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है.
इससे पहले भी सुशील कुमार मोदी नीतीश मंत्रिमंडल में बतौर उपमुख्यमंत्री शामिल रह चुके हैं.
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा नीतीश जी हमेशा नैतिकता की बात करते हैं, क्या ये ही उनकी नैतिकता है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वो बिहार की प्रगति और समृद्धि के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं.

No comments:
Post a Comment